फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   50 thousand rupees were stolen from the pocket of Badaun commission agent, one caught

Sambhal News: बदायूं के आढ़ती की जेब से 50 हजार रुपये उड़ाए, एक पकड़ा

Thu, 02 Nov 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 02 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees were stolen from the pocket of Badaun commission agent, one caught
बहजोई (संभल)। नगर में इस्लामनगर रोड पर बुधवार को टप्पेबाजों ने बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव अल्लेहपुर समसपुर निवासी आढ़ती हरकिशोर की जेब से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन

जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव अल्लेहपुर समसपुर निवासी आढ़ती हरकिशोर पुत्र नरोत्तमदास ने बताया कि बुधवार को वह बहजोई अनाज मंडी स्थित एक आढ़त से 50 हजार रुपये लेकर जा रहा था। इसलामनगर रोड पर विवेक होटल के निकट वह गांव जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रहा था। तभी सामने से साइकिल सवार एक युवक आया और उसने साइकिल का अगला पहिया उसकी टांगों में अड़ा दिया। इस बीच पीछे से एक युवक ने उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। शक होने पर उसने पीछे घूमकर एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन इस बीच पकड़े गए युवक ने रुपये किसी और को दे दिए। बाद में आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि आढ़ती की तहरीर पर आरोपी सलमान निवासी फतेहउल्ला सराय संभल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed