फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   50 new corona positive in sambhal

50 नए संक्रमित मिले, 154 लोग स्वस्थ्य होकर लौटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
50 new corona positive in sambhal
संभल। जिले में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। साथ ही मौतों का सिलसिला भी जारी है। काफी संख्या में लोगों की जिले में मौत हो चुकी है। संक्रमण के बढ़ने और लगातार होती मौतों से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन भी चिंतित है। लॉकडाउन से काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को 50 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1629 हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को 154 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। इन दिनों संक्रमित मरीजों की दर बढ़ने के साथ ही स्वस्थ्य होने की दर भी बढ़ी है। लगातार स्वस्थ्य होते लोगों से उम्मीद है कि जल्द संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग काबू पा लेगा। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधि कारी डा.मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण पर काबू पाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों को भी पूरा बचाव करने की आवश्यकता है। दूरी बनाएं और मास्क लगाएं। भी इस चैन को पूरी तरह तोड़ा जा सकता है। घरों में रहते हुए भी मास्क लगाने की जरूरत है। यदि ऐसा रहेगा तो हालात पर काबू आसानी से पाया जा सकता है। जिले में संक्रमण बढ़ा है लेकिन अब स्वस्थ्य होकर लौटने वाले लोगों की भी संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed