{"_id":"5d7fdbbe8ebc3e93d47d63a7","slug":"5-year-student-death-in-road-accident-sambhal-news-mbd3224075191","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर लौट रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से घर लौट रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
असमोली के गांव मढ़न में मासूम छात्रा की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में बाइक सवार ने नर्सरी कक्षा की छात्रा को रौंद दिया। इसमें मासूम छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में मासूम को चिकित्सक को दिखाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन और मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि देर शाम तक पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। वहीं बुलेट चालक मौके से भाग गया।
पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लिया है। सोमवार को दोहपर करीब 12.20 बजे असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न स्थित असमाली-लोधीपुर मार्ग पर बुलेट बाइक सवार ने स्कूल से घर लौट रही मासूम छात्रा को टक्कर मार दी। इसमें मढ़न निवासी अनिल की पांच वर्षीय बेटी अमोली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम छात्रा अपने बड़े भाई अमन और बहन प्रियंजलि के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान मासूम बालिका अपने बड़े भाई और बहन से आगे चल रही थी।
अचानक लोधीपुर की ओर से आए बुलेट सवार ने सड़क किनारे चल रही मासूम छात्रा को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बुलेट चालक भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गौतम ने मासूम को चिकित्सक को दिखाया। जहां मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि इस वर्ष ही स्कूल में दाखिला कराया था। बड़े भाई-बहन के साथ स्कूल जाती थी। सोमवार को स्कूल से आते समय हादसा हो गया। जिसमें मासूम बेटी की जान चली गई। पीड़ित ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं जिसमें मृतक छात्रा तीसरे नंबर की थी। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पीड़ित परिवार ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। असमोली थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि मासूम बालिका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुलेट कब्जे में ले ली है।