फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   47 thousand rupees looted from locksmith at gunpoint

Sambhal News: ताला व्यापारी से तमंचे के बल पर 47 हजार रुपये लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
47 thousand rupees looted from locksmith at gunpoint
गवां (संभल)। बुलंदशहर जिले के ताला व्यापारी से रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे दो बाइक सवार छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर 47 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ताले की सप्लाई देकर और उधारी वसूल कर घर लौट रहा था। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि जानकारी नहीं है। तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के कस्बा डिबाई के मोहल्ला चौधरी खेल निवासी आसिफ दुकानदारों को ताला सप्लाई करने का व्यापार करते हैं। बुधवार को वह रजपुरा क्षेत्र में ताला सप्लाई करने के लिए आए थे। रात को करीब साढ़े सात बजे ताला सप्लाई कर और उधारी के रुपये वसूल कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही कस्बा गवां में बिजली घर से सौ मीटर आगे निकले, उसी समय दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक रोक ली। पीड़ित ने बताया कि जेब में रखे 47 हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिए। हसनपुर और गवां से उधारी के रुपये लिए थे। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की भी की।
विज्ञापन

गवां के लोगों को मौके पर बुलाया और बदमाशों की तलाश भी की लेकिन वह मिले नहीं। बताया कि गवां चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है। वहीं इस बाबत थाना प्रभारी अमृत लाल से बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसी घटना संज्ञान में नहीं है। न ही कोई थाने में तहरीर दी गई है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी लापरवाही, थानेदार को नहीं लूट की जानकारी
बुलंदशहर के ताला व्यापारी से सरेराह छह बदमाश तमंचे के बल पर रुपये लूट कर ले गए। लोगों ने बदमाशों की तलाश की और काफी हल्ला मचा रहा और इस घटन की जानकारी थाना प्रभारी को नहीं है। थाना प्रभारी का कहना है कि कोई सूचना नहीं मिली है। जबकि गवां चौकी के प्रभारी का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। ऐसे में थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिम है। जबकि पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उन्होंने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed