फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सेक्स रैकेट के हाथों में जाने से बाल बाल बची किशोरी, महिला गिरफ्तार-

सेक्स रैकेट के हाथों में जाने से बाल बाल बची किशोरी, महिला गिरफ्तार-

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
सेक्स रैकेट के हाथों में जाने से बाल बाल बची किशोरी, महिला गिरफ्तार-
चंदौसी (संभल)। शहर से किशोरी को लेकर जाकर देह व्यापार के लिए देहरादून में बेचने की कोशिश का एक मामला प्रकाश में आया है। हालांकि किशोरी की होशियारी से महिला के पति पर दबाव बनाकर किशोरी को बरामद कर लिया गया है। वूमेन पावर लाइन के सहयोग से पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के साथियों की तलाश की जा रही है।शहर के एक मोहल्ला में एक व्यक्ति की पड़ोसन महिला कविता 25 फरवरी को उसकी चौदह साल की बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। लेकिन इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को नहीं थी। परिजनों ने किशोरी को तलाश किया, नहीं मिली तो कोतवाली में गुमशुदगी के लिए तहरीर दी। लेकिन अगले दिन किशोरी ने उसकी महिला के फोन से चोरी छिपे अपनी मौसी (बरेली) को फोन किया और बताया कि पड़ोसन चाची उसे देहरादून ले आई है, उन्होंने यहां एक व्यक्ति से दो लाख रुपये में उसका सौदा कर लिया है। किशोरी की मौसी ने तत्काल ही अपनी बहन बहजोई को चंदौसी में खबर दी कि उनकी बेटी देहरादून में हैं, उसे देह व्यापार कराने वाले किसी व्यक्ति को बेचा जा रहा है। चंदौसी में खलबली मच गई। किशोरी के परिजन वूमेन पावर लाइन की जिला समन्वयक संगीता भार्गव के पास पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी ऋषिराम कठेरिया व अन्य पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी महिला के पति पर दबाव बनाया तो महिला किशोरी को लेकर आज चंदौसी पहुंची। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया गया। संगीता भार्गव ने जब उससे पूछा तो उसने स्वीकार किया कि उसका मायका देहरादून में है, वहां एक व्यक्ति ने अलग अलग क्षेत्रों से लड़कियां मंगाता है। उन्हें देह व्यापार के धंधे के लिए बेच देता है। उसने दो लाख रुपये देने की बात कही थी, इसलिए वह यहां से किशोरी को ले गई।अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed