{"_id":"5c6c6054bdec224e1b7f712e","slug":"41550606420-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में धूमधाम से निकाली गईं माघ माह की प्रभातफेरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में धूमधाम से निकाली गईं माघ माह की प्रभातफेरीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। माघ माह की पूर्णिमा पर नगर भर में कई स्थानों से प्रभात फेरी धूमधाम से निकाली गई। प्रभात फेरी में देेवी-देवताओं की झांकियां समेत शंकर-पार्वती व राधा-कृष्ण का नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती रही।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे करीब मोहल्ला कुम्हारान में शिव कीर्तन मंडल के तत्वाधान में प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। इसके पीछे भगवान भोलेनाथ, पालकी पर राधा-कृष्ण व शिवलिंग की झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
झांकियों के पीछे शिव-पार्वती व राधाकृष्ण के रुप में सजे कलाकार भक्तिगीतों पर नृत्य कर रहे थे। डीजे पर निकल रहीं भक्ति धुनों पर श्रद्घालु भी नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया जा रहा था।
विज्ञापन
प्रभातफेरी, गोलागंज, नया बाजार, थाना रोड, सर्राफा बाजार, हलवाई गली, आर्य समाज रोड, नरायन टोला से होते हुए गतंव्य पर जाकर संपन्न हुई। सुंदरलाल, पंचम सिंह, मुकेश, विकास, संजय, तेजपाल व वीरेंद्र व्यवस्था बनाए हुए थे। वहीं मोहल्ला नारायन टोला व मोहल्ला जाटवान से भी प्रभात फेरी निकाली गई। नगर के प्रमुख विभिन्न मार्गों से होते हुए गतंव्य पर जाकर संपन्न हुई। इस बीच स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी व महिला पुलिस कांस्टेबिल की तैनाती रही।