फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ढांग में दब कर किसान की मौत, परिवार में कोहराम मचा-

ढांग में दब कर किसान की मौत, परिवार में कोहराम मचा-

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
ढांग में दब कर किसान की मौत, परिवार में कोहराम मचा-
धनारी। थाना क्षेत्र के सतनोली में मिट्टी निकालते समय ढांग गिर गई। जिसके मलबे में दब कर किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सतनोली निवासी राजपाल उर्फ छत्रपाल (45) पुत्र डोरीलाल मंगलवार की शाम पांच बजे घर के कार्य के लिए मिट्टी लेने के लिए गया था। जहां मिट्टी खोदते समय वह ढ़ांग के नीचे गहराई तक चला गया। अचानक भरभराकर ढांग गिर गई। जिसकी आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़ कर पहुंचे। लेकिन ग्रामीण तत्काल यह नहीं समझ पाए कि ढ़ांग के नीचे कौन दबा है। हालांकि ऊपर डनलप खड़ा था, जिमें कुछ मिट्टी भरी हुई थी। आसपास कोई न देख कर ग्रामीण समझ गए कि डनलप स्वामी ढ़ांग के नीचे दब गया है। शोर मचाने पर गांव के सैंकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुुंच गए। लेकिन जब तक राजपाल को बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed