फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   रिमझिम बरसे बदरा, मौसम ने की करवट

रिमझिम बरसे बदरा, मौसम ने की करवट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
रिमझिम बरसे बदरा, मौसम ने की करवट
संभल। क्षेत्र में बेमौसम हुई रिमझिम बरसात के बाद तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सर्द हवाएं गर्म कपड़ों में लिपटे रहने के बाद भी कांपने के लिए मजबूर कर रहीं हैं। बारिश के बाद सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

भयंकर शीतलहर के बाद रविवार की सुबह धूप निकलने के आसार हुए लेकिन चंद मिनटों में आसमान बादलों से घिर गया। दोपहर बाद संभल और आसपास के इलाके में रिमझिम-रिमझिम बरसात शुरू हो गई। लोगों को बारिश से बचने के लिए जगह-जगह रुकना पड़ा। साथ ही बारिश से प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद बूंदाबांदी का क्रम जारी रहा और शाम तक तापमान में गिरावट भी जारी रही। बेमौसम बरसात से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सर्द हवाओं के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। गर्म कपड़ों में लिपटे रहने के बाद सर्दी ने लोगों को कंपकंपाने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बाइक सवार ठंड से सिकुड़ते नजर आए। बस स्टैंड, चौराहों के अलावा सड़कों पर भी बरसात के कारण सन्नाटा पसरा रहा। बरसात होने के कारण शहर के कई मोहल्लों में कीचड़ के कारण आवागमन कठिन हो गया। अब ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

जलभराव से परेशान रहे लोग
संभल। नगर में बारिश के बाद जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण कई मोहल्लों की गलियों में पानी भरा गया। बरेली सराय में सड़क पानी भरने से कीचड़ जमा हो गया। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन गिरते नजर आए। जबकि पैदल लोगों को पानी से निकलने में दिक्कत हुई।


गुन्नौर क्षेत्र में नहीं जले अलाव
संभल/गुन्नौर। शीतलहर के प्रकोप के चलते तहसील प्रशासन की ओर से जलाए जाने वाले अलाव की व्यवस्था इस बार नहीं हो सकी है। नगर पंचायत को छोड़कर गुन्नौर तहसील के बाद ग्रामीण इलाकों में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। सूत्रों की मानें तो अलाव की व्यवस्था के लिए लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन खर्च न मिल पाने के कारण यह जिम्मेदारी कोटेदारों को दे दी गई। अब कोटेदार भी लकड़ी की व्यवस्था न होने का हवाला देते कन्नी काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed