फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   400 meetar daud aur lambee kood mein harapharee kee vidyaavatee avval

400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में हरफरी की विद्यावती अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
400 meetar daud aur lambee kood mein harapharee kee vidyaavatee avval
गुन्नौर। ब्लॉक स्तरीय पुरुष व महिला खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में हरफरी की विद्यावती ने बाजी मारी। विजयी खिलाड़ियाें को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशित विकास दल विभाग द्वारा बबराला के बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। 16 वर्ष के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सिरौजा काजी के इकरार अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मैहुआ के अरविंद और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नगलिया की रजनी प्रथम रहीं। वहीं 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में बबराला की करिश्मा, 400 मीटर दौड़ में हरफरी की विद्यावती, 800 मीटर की दौड़ में सिंहदलनपुर की मनीषा, 1500 मीटर की दौड़ में इटऊआ की प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खलीलपुर के अजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में फतेहपुर के पवन, 800 मीटर दौड़ में सिंहदलनपुर के मनीष और 1500 मीटर दौड़ में झुकैरा के गोपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह महिला वर्ग की लंबी कूद में हरफरी की विद्यावती प्रथम रहीं। गोला फेंक में कैल की मीरा और पंवारी की प्रतिज्ञा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की कबड्डी में बबराला इंटर कॉलेज विजेता और हीरापुर की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग की लंबी कूद में भकरौली के मानवेंद्र और शॉपुट में इटऊआ के राजेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में इटऊआ विजेता और भागनगर उपविजेता रही। ब्लॉक प्रमुख अशीष यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चित्रवीर सिंह, प्रधानाचार्य जगन्नाथ सिंह, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, रामौतार सिंह, सुुधीर यादव, अजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed