फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   400 kv transformer fire due to overload

ओवरलोड से सीता रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरातफरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
400 kv transformer fire due to overload
चंदौसी। सीता रोड पर गणेश कालोनी में रखे ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के चलते दोपहर एक बजे आग लग गई। आग से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इससे करीब दो हजार की आबादी प्रभावित हुई। दो घंटे के बाद बिभाग ने ट्राली ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली सुचारू कराई। बुधवार की शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर आने की संभावना है।
विज्ञापन

चंदौसी में सीता रोड गणेश कालोनी गली नंबर दस के पास 400 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। मंगलवार की दोपहर ओवरलोड होने और अधिक गर्म होने पर ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तेल और उपकरणों में लगी आग की लपटे देखकर आसपास के लोग इधर उधर भागने लगे। किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ट्रांसफार्मर के ऑयल में लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया। इस गणेश कालोनी की तीन गलियों, सीता रोड की आबादी की बिजली गुल हो गई। इसके बाद बिजली विभाग ने ट्राली ट्रांसफार्मर लेकर जाकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। ढाई घंटे बिजली गायब रही। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed