फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   4 women died due to corona infection in Sambhal

संभल में कोरोना संक्रमण से 4 महिलाओं की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
4 women died due to corona infection in Sambhal
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण से चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 130 नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 4361 हो गई है। सोमवार को 42 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 991 है। जिले में 69 मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। लगातार संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच की जा रही है। सबसे ज्यादा संक्रमण संभल नगर और बबराला के यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में फैल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को मिले 110 मरीजों में 15 मरीज यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट के रहने वाले हैं। इन मरीजों में कम उम्र के लोग भी शामिल हैं। यारा वेरा फर्टिलाइजर में रविवार की देर रात 102 कोरोना संक्रमित मिले थे। सोमवार केे 15 मरीज मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इस प्लांट से 215 मरीज मिल चुके हैं। जबकि इस प्लांट की आबादी 1500 कुल है। संभल नगर में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। नगर के सभी मोहल्लों में हर दिन कई कई दिन संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को संभल ब्लॉक में 45 संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसी के चलते एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जो संक्रमित मरीज मिले हैं उनके संपर्क में रहे लोगों की जांच कराई जा रही है और गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। जिससे संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed