फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   39 policemen including Gunnaur police station in-charge present in line

Sambhal News: गुन्नौर थाना प्रभारी समेत 39 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Wed, 19 Jun 2024 06:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 19 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
39 policemen including Gunnaur police station in-charge present in line
संभल। एसपी ने जिले में बड़ा फेरबदल करते हुए गुन्नौर थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान, छह चौकी प्रभारी, 13 दरोगा और 25 कांस्टेबल को लाइनहाजिर कर दिया है। माना जा रहा है कि एसपी ने लापरवाही सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना प्रभारी के लाइन हाजिर होने को लेकर चर्चा है कि गांव भोजराजपुर में हुई महिला की हत्या में गाज गिरी है। वहीं चौकी प्रभारियों की कार्यशैली संतोषजनक नहीं होने के चलते कार्रवाई किए जाने की चर्चा हो रही है। चौधरी सराय पुलिस चौकी के प्रभारी पर राजनीतिक दलों ने भी कई बार पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर चौकी के नजदीक ही अवैध कार स्टैंड संचालित होता रहा और कार्रवाई सोमवार को तब हुई जब अधिकारियों ने निर्देश किए। चर्चा है कि इन्हीं दो कारण के चलते चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। इसी तरह की लापरवाही के चलते अन्य चौकी प्रभारी व थानों में तैनात दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी ओर मुख्य आरक्षी और आरक्षी शिकायतों के आधार पर लाइन हाजिर किए गए हैं। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए के लिए किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed