फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   39 new corona positive in sambhal

संभल में मिले 39 कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
39 new corona positive in sambhal
चंदौसी। संभल जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रात में आई रिपोर्ट में संभल में 39 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जनपद में संख्या बढ़कर 539 हो गई है। इनमें 12 संक्रमित बहजोई कस्बे के, सात संभल एवं एक संक्रमित पवांसा ब्लाक के रहने वाले हैं। अधिकांश संक्रमित मरीज रैंडम सैंपल की जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। बचाव ही एक मात्र उपाय है।
विज्ञापन

रात के समय आई कोरोना रिपोर्ट में 14 रैंडम सैंपलिंग की जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें संभल के डूंगर सराय निवासी 30 वर्षीय युवक, पवांसा ब्लाक के गांव मुजफ्फरपुर निवासी 38 वर्षीय महिला, बहजोई के मोहल्ला चौपा शोभापुर निवासी मोहल्ला गोला गंज निवासी 27 वर्षीय युवक, मोहल्ला गोलागंज निवासी 74 वर्षीय वृद्ध एवं 70 वर्षीय उनकी पत्नी, 32 वर्षीय पुत्रवधु, 12 वर्षीय एवं आठ वर्षीय पौत्री एवं चार वर्षीय पौत्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी ने रैंडमली ही सैंपलिंग कराई थी। इनके अलावा बहजोई के मोहल्ला मोहकमपुर निवासी 15 वर्षीय किशोर, मोहल्ला मदारा निवासी 18 वर्षीय युवक, मोहल्ला कुम्हार गली निवासी 30 वर्षीय युवक भी रैंडम जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा संभल के मोहल्ला रायसत्ती निवासी 32 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। वह चूड़ी की दुकान करती हैं तथा बुखार आने पर जांच कराई थी। मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। मोहल्ला कोटपूर्वी 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह ट्रेजरी कर्मचारी है। वहां आते जाते रहते हैं। उनके भाई भी पहले कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला ठेर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली से आए थे। संभल के मोहल्ला हातिम सराय निवासी 38 वर्षीय युवक की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली में काम करते हैं तथा परिवार में मौत होने पर उसमें शामिल होने संभल आए थे। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा मोहल्ला सरायतरीन निवासी 20 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली में हैंडीक्राफ्ट का काम करता था। दस जुलाई को ही संभल आया था। वहां से सीधे अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच कराई थी। इसके अलावा संभल में सोमवार को कुल 39 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed