फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   39 infected including five policemen

पांच पुलिसकर्मियों समेत 39 संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
39 infected including five policemen
संभल। जनपद में संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। सोमवार को पांच पुलिसकर्मियों समेत 39 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 303 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 39 मामले और मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि सोमवार को जिले में 39 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में 19 और देहात क्षेत्र में 20 संक्रमित शामिल हैं। चार संक्रमित यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट के हैं। दो अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी हैं।
विज्ञापन

पवांसा गांव में भी एक ग्रामीण में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं नगर के हल्लू सराय मोहल्ले में भी दो मरीज मिले हैं। संभल कोतवाली में दो, जबकि बहजोई में एक मरीज संक्रमित मिला है। धुरैटा और मऊ गांव में एक-एक मरीज मिला है। सरथल चौकी और तुर्तीपुर इल्हा में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed