{"_id":"65bd6d4c4f07f23a3006777c","slug":"38-thousand-farmers-did-not-get-e-kyc-done-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-107066-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 38 हजार किसानाें ने नहीं कराई ई-केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 38 हजार किसानाें ने नहीं कराई ई-केवाईसी
Sat, 03 Feb 2024 04:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त फरवरी के अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद है। ऐसे में उन किसानों की सम्मान निधि अटक सकती है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन नहीं कराया है। अब तक 38 हजार से अधिक लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। जबकि कृषि विभाग ने पंचायत ऑफिसों में ई-केवाईसी कराने की व्यवस्था की है।
जिले की तीन तहसीलों में करीब 2.30 लाख लाभार्थी है। जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जोड़ा गया है। इस योजना में हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। यानी सालाना कुल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद पात्र किसानों की इस योजना के अंतर्गत होती है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है। योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने तमाम बदलाव किए हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र लाभार्थी को ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन कराना अनिवार्य है। इसके लिए कृषि विभाग ने अभियान चलाकर गांव-गांव पात्र लाभार्थियों की ई-केवाईसी की। बाद में पंचायत सहायकों को भी यूजर आईडी उपलब्ध कराई गई, ताकि पात्र व्यक्ति अपने गांव में ही ई-केवाईसी करा लें। इसके बावजूद जिले में 38 हजार के करीब पात्र ऐसे रह गए, जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई। ऐसे में इन किसानों की योजना की 16वीं किस्त अटक सकती है। विभाग पात्र लाभार्थियों से ई-केवाईसी कराने का आह्वान कर रहा है।
पंचायत ऑफिस में करा सकते हैं ई-केवाईसी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जिन पात्रों की ई-केवाईसी नहीं हुई है। वह अब गांव में ही पंचायत ऑफिस में पहुंचकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। जिले में 550 पंचायत सहायकों को ई-केवाईसी कराने की ट्रेनिंग देने के साथ ही उन्हें कृषि विभाग की लॉगिंग आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। वह अपने गांव के पंचायत ऑफिस में ई-केवाईसी करा लें। ताकि योजना की 16वीं किस्त से वंचित न रह पाएं। -अरुण कुमार त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक