{"_id":"584daffe4f1c1b723a2c3d5d","slug":"38-juluson-pr-rahegi-916-jawanon-ki-nazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा चौकस, ईद मिलादुन्नबी के 38 जुलूसों पर रहेगी 916 जवानोें की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा चौकस, ईद मिलादुन्नबी के 38 जुलूसों पर रहेगी 916 जवानोें की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 12 Dec 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसके लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। 38 जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 768 पुलिस कर्मियों के साथ एक कंपनी व दो प्लाटून पीएसी को सौंपी गई है।
ईद मिलादुन्नबी का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा।
इसके लिए मस्जिदों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। चंदौसी के बाजारों में व कई अन्य स्थानों पर भी भव्य सजावट की गई है। जिले में मुख्य जुलूस समेत संभल में पांच, नखासा में शहरी क्षेत्र में एक, देहात में सात, हयातनगर थाना क्षेत्र में तीन, असमोली में 12, चंदौसी में एक, बनियाठेर में दो, बहजोई में चार, कुढ़ फतेहगढ़, गुन्नौर, धनारी में एक-एक कुल 38 जुलूस निकाले जाएंगे। पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि एएसपी राममूरत यादव को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है, तीन सीओ, दस थानाध्यक्ष, 105 दरोगा, 600 कांस्टेबल, एक कंपनी व दो प्लाटून पीएसी (148) को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।
सभी जुलूसों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
पुलिस-उलमा ने निकाला शांति मार्च
चंदौसी(ब्यूरो)। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश बाबू यादव की अगुवाई में उलमाओं की सहभागिता में शांति मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
शनिवार को कोतवाली में हुई नगर शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शहर इमाम मौलाना मुहम्मद नाजिम समेत कई उलमाओं की सहभागिता में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश बाबू यादव ने शांति मार्च निकाला। शांति मार्च कोतवाली से शुरू किया गया। जो विभिन्न मार्गों से गुजरा, जुलूस के रास्ते को भी देखा। जहां रास्ता संकरा था, वहां के लोगों को रास्ता साफ करने की हिदायत दी।
पालिका कर्मियों को भी लगाकर रास्ते दुरुस्त कराए गए। शांति मार्च वापस कोतवाली जाकर संपन्न हुआ।
इसमें कोतवाली प्रभारी इंद्रेश चाहर, एसएसआई कुंज बिहारी मिश्रा समेत कई पुलिस कर्मियों के साथ-साथ शहर काजी मुहम्मद मरगूब, पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी, सभासद इरफान, नदीम, करीम अनवर, साजिद कुरैशी, रियाजुल हसन आदि कई लोग शामिल रहे।
पिछले पांच वर्षो में रहे विवाद
- 2008 में हयातनगर के धुरैटा गांव में नई परंपरा को लेकर विवाद हो गया था। 2012 में भी खाली पड़ी भूमि पर निर्माण का प्रयास किया था।
- पांच दिसंबर 2012 को कुछ बाइक युवकों द्वारा संभल में धार्मिक नारेबाजी की थी, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया था।
- 14 जनवरी 2014 को संभल में दूसरे मार्ग से जुलूस निकालने को लेकर कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया था
- 24 दिसंबर 2015 को असमोली क्षेत्र में छोटे बच्चों के जुलूस में बड़ों के शामिल होने पर दूसरे पक्ष ने ऐतराज जताया था।
- 24 दिसंबर 2015 को हयातनगर के सैजना में हरी झंडी व लाउड स्पीकर लेकर जुलूस निकालने को लेकर भी विवाद हो गया था।
- 24 दिसंबर 2015 को गुन्नौर के सैजना में दूसरा जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।