फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   36 accused caught with 418 country liquor and 415 liters of raw liquor

छापेमारी कर पुलिस ने पकड़े 36 आरोपी, 418 देशी शराब के पव्वे और 415 लीटर कच्ची शराब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
36 accused caught with 418 country liquor and 415 liters of raw liquor
संभल। संभल सर्किल की पुलिस ने 415 लीटर कच्ची शराब और 418 पव्वे के साथ 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, आगामी दिनों में स्वतंत्रता दिवस और उसके बाद रक्षाबंधन का पर्व है। इसको लेकर सक्रिय हुई पुलिस अवैध रूप से धंधे में लगे लोगों पर कार्रवाई के लिए अभियान चला रही है। बुधवार को कच्ची शराब पकड़ने के लिए चले अभियान के दौरान कोतवाली की पुलिस ने चार आरोपियों को 110 पव्वों के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

इसमें मोहल्ला आलम सराय के राजेश, भवानीपुर के राकेश, सैफ खां सराय के मोहम्मद अली और रूकनुद्दीन सराय का वसीम शामिल हैं। नखासा पुलिस ने 11 आरोपियों को पकड़कर इनके पास से 105 लीटर शराब बरामद की है। इसमें मियां सराय के इकबाल, खग्गुपुरा के बृजपाल, राजेश, रसूलपुर सराय के मोनू, भदरौला के नन्हें, मोहम्मद भंडा के सूरजपाल, मन्नीखेड़ा के अशोक, मिलक भारतल के रवेंद्र, सुरजीत और बहाउद्दीनपुर के छत्रपाल व अशोक शामिल हैं। असमोली पुलिस ने सात आरोपियों के पास से 15 लीटर शराब और 96 पव्वे बरामद किए हैं। इसमें गौंजनी के नरोत्तम, तलवार के रामबहादुर, रूस्तमपुर न्यावली के मतलूब, अखबंदपुर के कपिल, बेला के नसीम, सेवड़ा जसरथ नगला के तेजराम और सकरपुर सोत के औगार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हयातनगर पुलिस ने 12 आरोपियों के पास से 138 शराब और 295 पव्वे बरामद किए हैं। इसमें दतावली के निहाल, नारंगपुर के वीरपाल, धीरेंद्र, सैंजना के पप्पू, अंबेडकर गेट हयातनगर की सीमा, आढ़ोल के राधेश्याम, दौलतपुरी के बबलू, प्रेमपाल, राजपाल, मल्लाह मुस्तफाबाद के भूरे, चूहरपुर के वृजेंद्र और बसला के हरकरन शामिल है। वहीं, हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने मुकर्रबपुर के राजू और बैटला के जीवाराम को पकड़ा है। इनके पास से 74 पौव्वे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed