फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   35 year old shops of Gandhi Park demolished

Sambhal News: मंदिर को शिफ्ट कराते हुए जमींदोज की गईं गांधी पार्क की 35 साल पुरानी दुकानें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
35 year old shops of Gandhi Park demolished
बहजोई। हाईवे किनारे बने मंदिर को शिफ्ट कराते हुए प्रशासन व पालिका की टीम ने अवैध निर्माण को लेकर बुलडोजर से करीब 35 साल पुरानी दुकानें जमींदोज कर दीं। करीब नौ घंटे तक हुई कार्रवाई के बीच अवैध निर्माण कर बनाईं गईं करीब 12 दुकानों पर पालिका का बुलडोजर चला। वहीं, अवैध निर्माण कर बनाए गए कई मकानों के हिस्सों व दुकानों पर टीम की ओर से लाल निशान लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे एसडीएम विनय कुमार मिश्रा व प्रभारी ईओ व डिप्टी कलक्टर आशुतोष तिवारी की देख-रेख में राजस्व व पालिका की टीम ने मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित इस्लामनगर चौराहा पर सड़क किनारे बने मंदिर को शिफ्ट करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी। एसडीएम ने मंदिर के पुजारी के साथ विधिविधान के साथ मंदिर में स्थापित देव प्रतिमाओं को शिफ्ट कराते हुए निकट स्थित दूसरे मंदिर में पहुंचवाया। इसके बाद मंदिर का ढांचा हटवाया गया। साथ ही निकट के पेड़ के चबूतरे को भी जेसीबी से हटवाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम व ईओ ने बबराला रोड पर मंडी समिति के द्वार तक एक लेन के किनारे स्थित दुकानों तक नाप-जोख कराकर अतिक्रमण के निशान लगवाए। इसके बाद इस्लामनगर रोड पर भी राजस्व व पालिका की टीम ने सड़क व दुकानों आदि के बीच की नाप-जोख कराकर अतिक्रमण के लाल निशान लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में रात आठ बजे तक इस्लामनगर चौराहा स्थित गांधी पार्क की जमीन पर अवैध निर्माण कर बनाई गईं 12 दुकानों को बारी-बारी बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह समेत प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार भी स्थानीय पुलिस व आरआरएफ की टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।
----
बीते कई सालों में कई बार जारी किए जा चुके हैं नोटिस
इस्लामनगर चौक स्थित गांधी पार्क की जमीन पर बनीं इन दुकानों को अवैध निर्माण बताते हुए राजस्व विभाग की ओर से बीते सालों में कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बाजवूद इसके मंगलवार को एसडीएम व ईओ की देख रेख में कड़ी सुरक्षा के बीच इन दुकानों को जमींदोज कर दिया गया।
----
बारिश के बीच अवैध बनीं दुकानों पर चलता रहा बुलडोजर

मंगलवार को दोपहर में हुई बारिश में भी गांधी पार्क की जमीन पर अवैध निर्माण कर बनीं दुकानों पर बुलडोजर चलता रहा। बावजूद इसके दुकानों व घरों से लोग बारिश के दौरान दुकानों पर चल रहे बुलडोजर को देखने के लिए जुटे रहे।
----

इस्लामनगर चौराहे पर कई बार हुई जाम की स्थिति

गांधी पार्क की जमीन पर बनीं दुकानों पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई के बीच कई बार इस्लामनगर चौराहा पर जाम की स्थिति रही। इससे मुरादाबाद-आगरा, इस्लामनगर व संभल की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों में सवार लोगों को खासी मुश्किल झेलनी पड़ी। यह बात दीगर है कि मौके पर मौजूद यातायात व स्थानीय पुलिस समेत आरआरएफ के जवान वाहनों को लगातार एक ओर से दूसरी ओर के लिए निकलवा रहे थे।
----

कई मकान व दुकान स्वामियों ने एसडीएम को दिखाए अभिलेख
इस्लामनगर चौराहे पर अतिक्रमण को हटाने के दौरान कई मकान व दुकान स्वामियों की ओर से जमीन के बैनामा आदि अभिलेख दिखाए गए। इस पर एसडीएम ने सभी को नियम के मुताबिक ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
----
डीएम-एसपी ने किया मौका-मुआयना
इस्लामनगर चौराहा पर अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई कार्रवाई को लेकर डीएम-एसपी ने मौका मुआयना किया। मंगलवार को शाम करीब पौने सात बजे इस्लामनगर चौराहे पर पहुंचे डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण विश्नोई ने मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। इस बीच डीएम व एसपी ने इस्लामनगर रोड व अनाज मंडी समिति में हटाए गए अतिक्रमण को भी देखा।

----
इस्लामनगर चौराहा पर विधि-विधान के साथ मंदिर को शिफ्ट कराने की प्रक्रिया की गई है। वहीं, गांधी पार्क की जमीन पर अवैध निर्माण कर बनाई गईं करीब 12 दुकानों को ध्वस्त कराया गया है। इसके अलावा बबराला, इस्लामनगर रोड व अनाज मंडी समिति रोड पर भी अवैध निर्माण कर बनाईं गईं कई दुकानों व मकानों पर अतिक्रमण को लेकर लाल निशान लगवाए गए हैं। इन मकानों व दुकानों के स्वामियों से खुद ही अवैध निर्माण ध्वस्त करने को कहा गया है। लापरवाही पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा।
विनय कुमार मिश्रा, एसडीएम, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed