फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   35 labores released brick kilns

ईंट भट्ठे से 35 बंधुआ मजदूर पुलिस ने मुक्त कराए, श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दर्ज किए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
35 labores released brick kilns
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव रिठाली स्थित एक ईंट-भट्ठे से एक दर्जन परिवारों के 35 सदस्यों को पुलिस ने बंधन मुक्त कराया है। सभी मजदूरों को वाहन के माध्यम से उनके गांव भेज दिया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र के गांव रिठाली स्थित एक ईंट-भट्टे पर मजदूरों को बंधुआ बना लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूरों ने बताया कि वह 12 परिवारों के 35 सदस्य 14 फरवरी को ईंट-भट्ठे पर आए हैं। अब सभी मजदूर अपने गांव जाना चाहते हैं, लेकिन ईंट-भट्ठा स्वामी घर जाने नहीं दे रहा है। काम करने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने श्रम विभाग को सूचना दी और मजदूरों के लिए वाहन मंगवाया। पुलिस ने सभी मजदूर परिवारों को उनके गांव भेज दिया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया पुलिस को मजदूरों के परिवारों को बंधक बनाने की सूचना दी गई थी। सभी मजदूरों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सभी मजदूर बदायूं की तहसील सहसवान के गांव रिठाली के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed