फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   34 samples filled by raiding fertilizer shops

खाद की दुकानों पर छापा मारकर 34 नमूने भरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
34 samples filled by raiding fertilizer shops
जुनावई/चंदौसी। जिलाधिकारी के आदेश पर यूरिया खाद में मानक की परख के लिए उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में कृषि अधिकारी के द्वारा छापा मारकर खाद के 34 नमूने लिए गए हैं। इस दौरान दुकानदार अपनी-अपनी खाद की दुकानें बंद कर गायब हो गए। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में आठ दुकानें बंद मिलने पर दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील में एसडीएम रामकेश धामा, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह, एआर कोऑपरेटिव वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने खाद की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने गुन्नौर में राम कुमार बीज भंडार, बबराला में पाल खाद भंडार सहित दो दुकानों से डीएपी खाद के नमूने लिए। इस दौरान कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डाल कर भाग खड़े हुए। गुन्नौर तहसील में खाद दुकानदारों के द्वारा दुकान बंद किए जाने पर बबराला में बालाजी खाद भंडार, गोपाल फर्टिलाइजर, प्रकाश खाद एवं बीज भंडार, रंजीत ट्रेडर्स, नत्थू लाल खाद विक्रेता, शर्मा भंडार एवं पाठकपुर में यादव खाद भंडार, कृष्णा खाद भंडार सहित आठ लोगों को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए चंदौसी और संभल तहसील की दुकानों से खाद के 32 नमूने भरे हैं।
विज्ञापन

खाद दुकानदारों के द्वारा किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी रोकने को लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर डीएपी खाद में मानकता परख के लिए नमूने लिए गए हैं। गुन्नौर तहसील से दो नमूने भरे गए है और आठ दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। डीएपी नमूनों को जिलाधिकारी के आदेश पर कृषि विभाग द्वारा लखनऊ लैब में जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed