फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   34 labours reached from hariyana

हरियाणा से हरदोई व पंजाब से गवां के लिए पैदल चले मजदूर, बच्चों को भी झेलनी पड़ी मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
34 labours reached from hariyana
संभल। हरियाणा के फरीदाबाद से पैदल चलकर संभल पहुंचे 35 प्रवासी मजदूरों के हाल बेहाल हो गए। इन मजदूरों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। किसी वाहन चालक ने बैठाया नहीं। पुलिस के हर चेक पोस्ट पर मदद की गुहार लगाई पर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। मजबूरन पैदल ही चलकर संभल तक पहुंच गए। अभी जिला हरदोई का सफर तय करना बाकी है। संभल प्रशासन ने इन प्रवासी मजदूरों के सहयोग का आश्वासन दिया है। बस की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। दरअसल जिला हरदोई निवासी 35 लोग तीन दिन का पैदल सफर कर संभल तक पहुंचे हैं। यह लोग हरियाणा के फरीदाबाद में अलग अलग फैैक्टरी व अन्य स्थानों पर मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के पहले चरण से अब तक लॉकडाउन हटने का इंतेजार किया लेकिन लगातार लॉकडाउन बढ़ा तो गांव जाने का मन बना लिया। कोई वाहन और साधन नहीं मिला तो पैदल ही तीन दिन पहले चल दिए। गुरुवार को चौधरी सराय पहुंचे तो पुलिस और प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद मजदूरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed