{"_id":"680d2c25025a4953c00b1837","slug":"33-roads-of-sambhal-city-will-be-improved-with-rs-421-crore-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-121917-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 4.21 करोड़ से सुधरेंगी संभल शहर की 33 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 4.21 करोड़ से सुधरेंगी संभल शहर की 33 सड़कें
Sun, 27 Apr 2025 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल नगर पालिका शहर में खराब हुईं 33 सड़कों को बारिश से पहले चकाचक बनाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही यह पूरी होगी। ईओ का कहना है कि पंद्रह दिन में काम शुरू करा दिया जाएगा।
संभल शहर में मुख्य बाजार को जाने वाली, तुर्तीपुर इल्हा, मोहल्ला नाला से हसनपुर को जाने वाली आदि सड़कें खराब हैं। दूसरी ओर, सरायतरीन में पक्का बाग के निकट सड़क जर्जर है। ऐसे में इन पर चलना दुश्वार रहता है। गड्ढों से हर दिन तमाम लोग परेशान होते हैं। नगर पालिका ने हाल ही में बोर्ड की बैठक की, इसमें सड़कों को मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद ईओ ने 33 सड़कों को चकाचक बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया। इसे अब अमलीजामा पहनाया गया है। सड़कों का निर्माण कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी और फिर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
कोट
जरूरत के हिसाब से सड़कों का कायाकल्प किया जाना है, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने वाली है। पंद्रह दिन में काम शुरू करा दिया जाएगा।
मणिभूषण तिवारी, ईओ, संभल।