{"_id":"61d49cca2f7bb010d14cf9d0","slug":"33-infected-including-two-year-old-innocent-and-her-parents-were-found-sambhal-news-mbd4149800131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष की मासूम व उसके माता-पिता समेत 33 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष की मासूम व उसके माता-पिता समेत 33 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को 33 मरीज मिले हैं। इन मरीजों में 32 मरीज बबराला के यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में रहते हैं। इन मरीजों में एक दंपती व उनकी दो वर्ष की बेटी भी चपेट में आ गई है। जबकि एक मरीज संभल के चौधरी सराय का संक्रमित मिला है। अब तक यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट के 42 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हो गई है। यह सभी मरीज तीन दिन में सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में सोमवार को मिले नौ संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच की थी। एंटीजन किट की जांच में कई लोग संक्रमित मिले। आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट के लिए भी नमूने लैब भेजे गए। शाम को आई रिपोर्ट में 32 लोग संक्रमित मिले। एक व्यक्ति संभल का संक्रमित मिला। कुल 33 मरीज एक दिन में सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में स्थिति चिंताजनक है। लगातार जांच की जा रही है। जिससे संक्रमण की चपेट में आए लोग चिह्ति हो सकें। बताया कि इस प्लांट में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। इसके बाद भी लापरवाही बरती और संक्रमण फैल गया। अब तक ऐसा कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला है जिसकी हालत खराब हो। इसलिए सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।