{"_id":"5ccb4d78bdec22073964e130","slug":"31556827512-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। घायलावस्था में थाने पहुंचे पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। गुरुवार को असमोली थाना क्षेत्र के गांव मातीपुर में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। इसकी जानकारी अन्य परिजनों को हुई तो दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
लाठी डंडों से मारपीट हुई इसमें एक पक्ष की ओर से हरचरन और उनका बेटा राजू घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे की पत्नी निशा सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी।
इसी दौरान दूसरी महिला ने पानी भरने से मना कर दिया। इसका विरोध किया तो कहासुनी हो गई। हैंडपंप पर मौजूद अन्य महिलाओं ने विवाद कर रही महिलाओं को शांत करा दिया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष की ओर से कई लोग लाठी डंडों के साथ घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। शोर शराबा होने पर जमा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया। घायलों का पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।