{"_id":"5c8fffc8bdec221445021884","slug":"31552941000-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव श्रृंखला बनाकर नौनिहालों ने मतदान के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव श्रृंखला बनाकर नौनिहालों ने मतदान के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। लोकतंत्र के महापर्व में बच्चों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। विभिन्न विद्यालयों के हजारों स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को सुनिश्चित मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए फव्वारा चौक से लेकर शहीद भगत सिंह पार्क तक मानव श्रृंखला का निर्माण किया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने सहभागी बच्चों व युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए मतदाताओं का आह्वान किया कि वह लोकतंत्र के सजह प्रहरी बनकर मतदान दिवस पर पहले मतदान-फिर जलपान करें।
समाज सेविका संगीता भार्गव के संयोजन में शहर में सोमवार को स्टेेशन रोड पर फव्वारा चौक से लेकर शहीद भगत सिंह पार्क से आगे राशि मैरी होम तक मतदाता जागरूकता मानव श्रृंखला बनाई गई। इससे पूर्व एसएम इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है। हमें इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। हमारे मतदान करने से स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना होगी।
उन्होंने कहा कि नारा दिया गया है कि अपनी सरकार स्वयं चुनूंगा, मतदान जरूर करूंगा। उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने कहा कि समाज में जातिवाद व किसी प्रकार के भेदभाव में न पड़कर निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करें। क्षेत्राधिकारी पूनम मिश्रा ने कहा कि मतदान के दिन सब काम छोड़कर सभी लोग पहले मतदान करें। छात्राओं से कहा कि वह इसके लिए अपने परिजनों व मोहल्ला व पड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने कहा कि हमें सजग बनकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है। जिससे एक अच्छी सरकार का गठन हो सके। इस दौरान बच्चों के बीच मतदान से संबंधित एक प्रतियोगिता भी कराई गई।
इसके बाद स्टेेशन रोड पर छात्र, छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स ने मानव श्रृंखला बनाई जो फव्वारा चौक से शुरू होकर स्टेशन की ओर राशि मैरी होम तक बनाई गई। इसमें फ्लैक्सी को जायंट्स ग्रुप चंदौसी वेस्ट द्वारा दिया गया। इसमें भुवनेश वार्ष्णेय, सतीश अरोरा, पूनम अरोरा, अनुराग भार्गव, प्रवीन अग्रवाल, प्रजीत लालू आदि शामिल रहे। संचालन राजीव वार्ष्णेय ने किया।