{"_id":"66b2b70f868d02c5b501fc34","slug":"300-bigha-paddy-crop-on-the-verge-of-drying-up-due-to-non-change-of-transformer-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-113048-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रांसफार्मर न बदले जाने से सूखने की कगार पर 300 बीघा धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रांसफार्मर न बदले जाने से सूखने की कगार पर 300 बीघा धान की फसल
Wed, 07 Aug 2024 05:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। आढ़ोल बिजलीघर क्षेत्र के गांव दतावली में 18 दिन से कई निजी नलकूप के ट्रांसफार्मर खराब हैं। जिससे 12 निजी नलकूप बंद हैं। इससे करीब 300 बीघा धान की फसल सूखने के कगार पर है। आक्रोशित किसानों ने डीएम से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के बिजलीघर आढ़ोल से गांव दतावली के नलकूपों को बिजली मिलती है। गांव के निवासी मुनेश यादव ने बताया कि पिछले 18 दिन से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया है, जिससे करीब 300 बीघा धान की फसल सूख रही है। लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। बताया कि एक किसान दबंगई दिखाते हुए खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने दे रहा है। जबकि एक बार सही ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग के द्वारा लाया गया लेकिन किसान ने ट्रांसफार्मर को नहीं रखने दिया। जिससे गांव के 12 किसानों के निजी नलकूप बंद पड़े हैं। फसल की सिंचाई को लेकर किसान परेशान हैं। विद्युत विभाग के अधिकारी भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। खराब ट्रांसफार्मर को जल्दी ही बदलवाने को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है, जिससे कि सूख रही धान की फसल की सिंचाई हो सके। इस दौरान देवेंद्र सिंह, चंद्रपाल, बादशाह सिंह, राजेश्वर, छोटे सिंह, हरि सिंह, मुलायम सिंह, तेजपाल, राम किशन आदि रहे।
000000
कोट
दतावली के खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के मामले में किसान आए थे, जिस ग्रामीण के खेत में ट्रांसफार्मर रखा जाना है, उसी के द्वारा दो बार ट्रांसफार्मर रखने से मना कर दिया था। अवर अभियंता को खराब ट्रांसफर बदलवाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्दी ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
इरफान अली, एसडीओ देहात, सबडिवीजन पवांसा।