{"_id":"579d02684f1c1bfa1421e592","slug":"30-injured-in-wall-falling","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बाजार में दीवार ढही, 30 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बाजार में दीवार ढही, 30 घायल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
दीवार का मलबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश के चलते गढ़ी बिचौला की साप्ताहिक बाजार में दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर बाजार के दुकानदार और ग्राहकों समेत करीब 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अलग-अलग सीएचसी की पांच 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसडीएम गुन्नौर, एसओ धनारी और बीडीओ गुन्नौर भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
शनिवार की शाम को गढ़ी बिचौला की साप्ताहिक बाजार में हजारों की संख्या में लोग खरीदारी कर रहे थे। बाजार के किनारे पर ही हमीद हाजी के घेर की एक लंबी और पुरानी दीवार खड़ी है। जिसके सटकर करीब दर्जनभर दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी लगा रखी थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक बरसात शुरू हो गई, जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई और दर्जनों लोग बरसात से बचने के लिए दीवार के सहारे आकर खड़े गए। लोगों का धक्का लगने से कमजोर दीवार अचानक भरभराकर लोगों के ऊपर ही ढह गई। जिससे उसके सहारे खड़े व दुकान लगाने वाले लोग उसके मलबे में दब गए। चीख पुकार मच गई। बाजार में भगदड़ मच गई लेकिन चूंकि बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे सो लोगों ने तत्काल ही मदद का प्रयास शुरू कर दिए।
बाजार संचालक मेहंदी हसन, गौस खां, कैथर अली आदि सैकड़ों लोगों ने फावड़े व बर्तनों आदि से मिट्टी हटाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मलबा हटा कर नीचे दबे लोगों को बाबर निकाल लिया गया। इससे किसी की जान तो नहीं गई लेकिन गढ़ी बिचौला के अफसर, छन्नू, उसका बेटा सरफराज तथा चांद मुहम्मद, फजर मुहम्मद, नबी हुसैन, इस्लाइल शाह, जुम्मन, शायद अली, यूनुस, सोनू, काले, हिम्मतपुर के देवेंद्र, श्रीनगर कनेटा के वीरेंद्र, हुसैनपुर के छत्रपाल, बिजेंद्र, राजेंद्र, सुनीता पत्नी बिजेंद्र, ओमवती पत्नी नेम सिंह, सेमला भूड के पप्पू, उसका सात वर्षीय बेटा संजू, कल्लो पत्नी कर्रू, उसका चार वर्षीय धेवता आदि तीस से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर संभल, धनारी, जूनावई आदि से चार एंबुलेंस पहुंची, जहां से घायलों को संभल, जूनावई, धनारी, बहजोई आदि के राजकीय चिकित्सालयों में ले जाकर उपचार कराया गया। कई लोग मरीजों को निजी अस्पतालों में ले गए। मामूली घायल अपने घरों को चले गए। एसडीएम गुन्नौर कृपाशंकर यादव, सीएमओ डा.उमराव सिंह, बीडीओ जूनावई वीरेंद्र सिंह, एंबुलेंस प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश गौरव व जिला कोआर्डिनेटर पंकज चाहल भी पहुंचे।