फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   30.84 crore dues of sugarcane farmers in the district

जिले में गन्ना किसानों का 30.84 करोड़ का बकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
30.84 crore dues of sugarcane farmers in the district
चंदौसी। चुनावी सीजन में भी किसानों को गन्ने का पूरा भुगतान नहीं मिल पा रहा है। असमोली और रजपुरा दो शुगर मिलों ने किसानों का समय पर पूरा भुगतान कर रही है। वहीं तीसरी मझावली शुगर मिल अभी तक 23 नवंबर तक का ही गन्ना भुगतान कर पाई है। निर्धारित अवधि तक मझावली शुगर मिल पर किसानों का 30.58 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है।
विज्ञापन

यह चुनावी साल है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार समय से समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान होता रहेगा। जनपद में डीएसएम रजपुरा, डीएसएम असमोली और वीनस मझावली शुगर मिल हैं। 22 जनवरी तक तीनों शुगर मिलों ने 150 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की है। इनमें मझावली शुगर मिल शुगर ने 23 नवंबर 2021 तक के गन्ना मूल्य का मात्र 17.87 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन

शासन ने गन्ना खरीद के 14 दिनों के भीतर समस्त गन्ना मूल्य के भुगतान करने के आदेश दे रखे हैं। शासन के आदेशानुसार असमोली मिल समय से पहले ही किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मझावली शुगर मिल भुगतान में सबसे फिसड्डी है। अभी तक केवल 23 नवंबर तक का भुगतान किया और शासन के आदेशानुसार आठ जनवरी तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का अभी 30.58 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान शेष है। समय पर गन्ना भुगतान न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

रजपुरा और असमोली का भुगतान समय पर पूरा हो रहा है। मझावली शुगर मिल भुगतान में पीछे हैं। इस संबंध में शुगर मिलों को नोटिस जारी कराया जाएगा तथा किसानों का गन्ना मूल्य का समय से भुगतान कराया जाएगा।
कुलदीप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed