{"_id":"5d87c29e8ebc3e93df423564","slug":"3-injured-in-firing-chandausi-news-mbd323134929","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चली गोली, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में चली गोली, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गुन्नौर सेमला गांव में एक परिवार के दो पक्षों में प्लाट को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें चली गोली से दो महिलाएं घायल हो गई। जिसकी रिपोर्ट लिखाने गुन्नौर जा रहे एक ग्रामीण को भी आरोपी पक्ष ने गुन्नौर में जाकर घेर लिया और उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से यहां खलबली मच गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल संभल रेफर किया गया है।
गुन्नौर सेमला गांव में कंठपाल पुत्र फंदारी व परिवार के ही राजवीर उर्फ सुनहरी पुत्र कल्याण के बीच जमीन के एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। बताते हैकि प्लाट पर कंठपाल ने कब्जा कर रखा है, जबकि राजवीर इसका विरोध कर रहा है। रविवार की देर शाम करीब आठ बजे प्लाट पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि कंठपाल ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें कंठपाल की भाभी प्रेमवती पत्नी राम भजन व सत्यवती पत्नी टीकाराम घायल हो गई। गांव में खलबली मच गई। दूसरे पक्ष राजवीर सिंह दौड़कर गुन्नौर पहुंचा। वहां वह कोतवाली में कंठपाल के खिलाफ तहरीर देने जा रहा था लेकिन कंठपाल को यह भनक लग गई तो उसने अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचने से पहले ही राजवीर को घेर लिया और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जिससे राजवीर को दांई ओर सीने में गोली लग गई। तीनों घायलों को गुन्नौर राजकीय चिकित्सालय लाया गया लेकिन यहां से तीनों को संभल जिला अस्पताल भेज दिया गया है। गुन्नौर प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि दोनों एक ही परिवार के है। प्लाट को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन इसमें राजवीर गोली लगने से घायल बताया जा रहा है। महिलाओं को गोली की चोट नहीं बताई जारही है। मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।