फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   2828 patients arrived at CM Arogya Mela, golden cards made for 229 beneficiaries

Sambhal News: सीएम आरोग्य मेले में पहुंचे 2828 मरीज, 229 लाभार्थियों के बनाए गए गोल्डन कार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
2828 patients arrived at CM Arogya Mela, golden cards made for 229 beneficiaries
संभल। जिले में रविवार को 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व चार नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। 32 केंद्रों पर 2828 मरीज पहुंचे। इनमें 1068 महिला मरीज व 703 बच्चे विभिन्न बीमारियों से पीड़ित शामिल रहे। इसके साथ ही 92 मरीजों की कोविड जांच की गई तो वहीं 43 चिकित्सकों ने दवा व परामर्श दी। 229 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन


संभल जिले में रविवार को सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में गर्भवती महिलाओं की तमाम बीमारियों की जांच की गई। मेले में मलेरिया, डेंगू, कोविड की जांच की गई। मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई। साथ ही 229 लाभार्थियों के आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाए गए। सीएमओ तरन्नुम जहां ने बताया कि सरकार की मंशा है कि हर मरीज को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलना चाहिए। हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हो रहा है। हर व्यक्ति इसमें आकर लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed