फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   278 quintals of refined flour seized from Sambhal and Bahjoi

Sambhal News: संभल व बहजोई से जब्त किया गया 278 क्विंटल मैदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
278 quintals of refined flour seized from Sambhal and Bahjoi
विज्ञापन


बहजोई। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संभल के खग्गू सराय समेत बहजोई में छापा मारकर करीब 278 क्विंटल मैदा जब्त किया है। मैदा का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

सहायक आयुक्त खाद्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात संभल के गांव खग्गू सराय में मोहम्मद शाकिर की सिंवई निर्माण की फर्म पर छापा मारा गया। यहां सिंवई निर्माण के लिए प्रयोग में लाए जा रहे मैदा की बोरियों पर निर्माण व अवसान की तिथि अंकित नहीं थी। लाइसेंस भी गैर प्रदेश का था। फर्म से श्रीहरि ब्रांड की 173 बोरियों में भंडारित करीब 77 क्विंटल मैदा जब्त किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि सिंवई निर्माण फर्म से मिली जानकारी के मुताबिक बहजोई स्थित मैदा निर्माता फर्म श्रीहरि राइस एंड जनरल मिल पर बृहस्पतिवार को दिन में छापा मारा गया। यहां से 447 बोरियों में भंडारित करीब 201 क्विंटल मैदा जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। दोनों फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed