फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   2.6 crore CCTV cameras will be installed at 60 places from tomorrow

Sambhal News: 2.6 करोड़ से 60 स्थानों पर कल से लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 29 May 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 29 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
2.6 crore CCTV cameras will be installed at 60 places from tomorrow
संभल। नगर पालिका द्वारा शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुक्रवार से से शुरू हो जाएगा। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 2.6 करोड़ रुपये के यह सीसीटीवी कैमरे 60 स्थानों पर लगेंगे। इससे शहर की सुरक्षा बढ़ेगी और इन कैमरों की निगरानी पुलिस द्वारा की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम पांच स्थानों पर बनाए जाने हैं। जिस पर हर समय पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होगी। बता दें 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद सुरक्षा बढ़ाई जाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में यह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पालिका ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि जिन इलाके में बवाल हुआ था। उन इलाके के चौराहे और तिराहे के साथ गली भी कवर की गई है। इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए जाने हैं। बताया कि सीसीटीवी कैमरे, पीटीजेड और एएनपीआर कैमरे लगाए जाने हैं। संभल कोतवाली और नखासा थाना क्षेत्र के प्रमुख इलाके कवर किए जाने हैं। इन कैमरों का कंट्रोल रूम एएसपी कार्यालय, नई तहसील, पालिका कार्यालय, संभल कोतवाली और नखासा थाने में बनाया जाएगा। इन सभी कंट्रोल रूम में ड्यूटी रहेगी। इससे सुरक्षा और व्यवस्था दोनों पर निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन

सत्यव्रत पुलिस चौकी में अगले सप्ताह तक बन सकता है जिला कंट्रोल रूम
जामा मस्जिद के नजदीक निर्माण की गई सत्यव्रत पुलिस चौकी में पुलिस का जिला कंट्रोल रूम बनाने की प्रक्रिया चल रही है। यह पुलिस चौकी के तीसरे तल से संचालित किया जाएगा। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि अगले सप्ताह तक यह कंट्रोल रूम संचालित होने की उम्मीद है। अभी फर्नीचर व अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। मालूम हो यह जिला कंट्रोल रूम में बवाल के बाद ही सत्यव्रत पुलिस चौकी से संचालित करने का निर्णय लिया गया था। अभी तक बहजोई से यह संचालित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed