फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   2552 patients were treated in Chief Minister Arogya Swasthya Melas

संभल: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2552 रोगियों का हुआ उपचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
2552 patients were treated in Chief Minister Arogya Swasthya Melas
संभल। रविवार को 28 ग्रामीण व 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। आरोग्य मेलों में 44 चिकित्सकों व 116 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा कुल 2552 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की। 313 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना की जांच की गई। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 227 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। सभी पीएचसी केंद्रों पर परिवार नियोजन (फैमिली प्लानिंग) व परिवार नियोजन सामग्री (चाइल्ड ऑफ बास्केट) के लिए अलग से काउंटर लगाए गए। इसमें आयुष विभाग, आईएमए व नीमा के चिकित्सकों द्वारा सहयोग दिया गया। आरोग्य मेलों में कोविड टीकाकरण भी हुआ। विभिन्न पीएचसी केंद्रों का सीएमओ डा. तरन्नुम रजा, एसीएमओ डा. अर्चना सक्सेना, डा. कुलदीप कुमार आदिम व डा. पंकज विश्नोई, एससीएमओ डा. संतोष, एआरओ महेश गौतम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर, एनएचएम मुकेश चंद्र शर्मा, डीईआईसी प्रबंधक मनु तेवरिया व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed