{"_id":"630bc5c08f9efc22d12154f2","slug":"25-thousand-points-to-prevent-lumpi-disease-spell-from-today-chandausi-news-mbd439256749","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी रोग से बचाव के लिए 25 हजार वैक्सीन पहुंची संभल, आज से होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी रोग से बचाव के लिए 25 हजार वैक्सीन पहुंची संभल, आज से होगा टीकाकरण
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। पशुओं में तेजी से बढ़ रहे लंपी रोग की रोकथाम के लिए जिले को 25000 वैक्सीन प्राप्त हो गई है। पशुपालन विभाग सोमवार से गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण शुरू करेगा। पहले गोशाला में पल रहे 4400 गोवंशीय पशुओं और कंट्रोल रूप आशंकित कॉल में चिह्नित स्थानों के पांच किलोमीटर सर्किल में टीकाकरण किया जाएगा। पशुपालन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
संभल जिले में करीब साढ़े तीन लाख गोवंशीय पशु हैं। लंपी रोग तेजी के साथ फैल रहा है। बचाव व उपचार में पशुपालन विभाग लगा है। रोग से बचाव के लिए संभल जिले में पशुपालन विभाग 25000 लंपीरोधी वैक्सीन मिल गई जिले में पशुपालन विभाग की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले में प्रत्येक ब्लाक टीम गठित है। टीम सोमवार से ही टीकाकरण शुरू करेगी। अभी तक कंट्रोल रूप में गांव गुन्नौर के गांव मझोला फत्तेपुर, पवांसा ब्लाक के गांव नंगला खाकम, संभल के गांव हाफिजपुर, बनियाखेड़ा के गांव मझावली, बहजोई ब्लाक के गांव बेहटा जयसिंह, भवन से आशंकित पशु की कॉल आई थी। संभावित व आशंकित चिह्नित स्थानों के पांच किलोमीटर के सर्किल में सोमवार से टीकाकरण किया जाएगा। जिले की करीब 38 गोशालाओं में पल रहे 4400 गोवंशीय पशुओं को सबसे पहले टीका लगाया जाएगा।
लंपी रोग के दिखे लक्षण तो कंट्रोल रूम को दे सूचना:
चंदौसी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुन्नालाल यादव ने बताया कि जिले में लंपी रोग को लेकर अलर्ट है। यदि किसी पशु में लंपी रोग से संबंधी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें। 9411096168 कंट्रोल रूम का नंबर है। उपचार से पशु जल्द ही स्वस्थ हो जाता है। इसमें सावधानी बरतने जरूरत हैं। अन्य पशुओं को बीमार पशुओं से अलग रखना चाहिए।
विज्ञापन
लंपी रोधी टीका पशुपालन विभाग को प्राप्त हो गया है। सोमवार 29 अगस्त से टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा। संक्रमित पशु का दूध कच्चा न पीएं, उसे उबाल कर पीएं। उबालने के बाद दूध में कोई परेशानी नहीं होगी।
डॉ. मुन्नालाल यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी संभल