फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   25 persons found corona positive

तहसीलदार के दो होमगार्ड व भाजपा नेता समेत 19 संक्रमित मिले 21-58-51

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
25 persons found corona positive
संभल। जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में संभल के कोटपूर्वी निवासी 50 वर्षीय लेखपाल और उसी मोहल्ले की 50 वर्षीय महिला शामिल हैं। दोनों का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को एडीएम की पत्नी, बेटी और बेटा समेत जिले भर में कुल 25 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में तहसीलदार के साथ ड्यूटी करने वाले दो होमगार्ड व भाजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के विभाग संयोजक रहे भाजपा नेता भी शामिल हैं। लगातार मिलते मरीजों के चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। 20 टीमें रैंडम सैंपलिंग करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या को देखते हुए रैंडम सैंपलिंग करने वाले कर्मियों की संख्या नाकाफी है। जिले में अब 283 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें 17 मरीज ठीक होकर घरों को लौट आए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 9 लोग जान गवां चुके हैं। कोरोना काल शुरू होने से अब तक 55 लोगों की मौत जिले में हो चुकी है। अब तक जिले में 3554 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 3222 मरीज स्वस्थ्य होकर लौट चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है उससे खतरा बढ़ा है। यदि सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया और मास्क से दूरी बनाई तो यह संक्रमण बढ़ने का अंदेशा है। प्रशासन तो सख्त है पर आम लोगों में जागरूकता का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed