{"_id":"63cd8be3ea262532e47f9ccc","slug":"2473-patients-were-treated-in-chief-minister-arogya-swasthya-melas-sambhal-news-mbd454344967-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2473 रोगियों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2473 रोगियों का हुआ उपचार
विज्ञापन
संभल। रविवार को 28 ग्रामीण व 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। आरोग्य मेलों में 40 चिकित्सकों व 113 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा कुल 2473 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की। 272 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना की जांच की गई। जिसमें सभी को नेगेटिव पाया गया। साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 193 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
सभी पीएचसी केंद्रों पर परिवार नियोजन (फैमिली प्लानिंग) व परिवार नियोजन सामग्री (चाइल्ड ऑफ बास्केट) के लिए अलग से काउंटर लगाए गए। इसमें आयुष विभाग, आईएमए व नीमा के चिकित्सकों द्वारा सहयोग दिया गया।
विभिन्न पीएचसी केंद्रों का सीएमओ डा. तरन्नुम रजा, एसीएमओ डा. अर्चना सक्सेना, डा. कुलदीप कुमार आदिम व डा. पंकज विश्नोई, एससीएमओ डा. संतोष, एआरओ महेश गौतम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर, एनएचएम मुकेश चंद्र शर्मा व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।