{"_id":"640e2728e63b94b36d0b0d34","slug":"2435-patients-were-treated-in-chief-minister-arogya-swasthya-melas-sambhal-news-c-15-1-82850-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2435 रोगियों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2435 रोगियों का हुआ उपचार
विज्ञापन
संभल। रविवार को 28 ग्रामीण व 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। आरोग्य मेलों में 42 चिकित्सकों व 109 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा कुल 2434 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की। 374 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना की जांच की गई। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए।
साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 241 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। सभी पीएचसी केंद्रों पर परिवार नियोजन (फैमिली प्लानिंग) व परिवार नियोजन सामग्री (चाइल्ड ऑफ बास्केट) के लिए अलग से काउंटर लगाए गए। इसमें आयुष विभाग, आईएमए व नीमा के चिकित्सकों द्वारा सहयोग दिया गया।
आरोग्य मेलों में कोविड टीकाकरण भी हुआ। विभिन्न पीएचसी केंद्रों का प्रभारी सीएमओ डाॅ. पंकज विश्नोई, एसीएमओ डाॅ. कुलदीप कुमार आदिम, एआरओ महेश गौतम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर, एनएचएम मुकेश चंद्र शर्मा, डीईआईसी प्रबंधक मनु तेवतिया व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।