Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   '24 Kosi' tradition begins tomorrow; security arrangements inadequate

Sambhal News: 24 कोसी परिक्रमा कल से, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
'24 Kosi' tradition begins tomorrow; security arrangements inadequate
संभल। 24 कोसी परिक्रमा महोत्सव 13 और 14 नवंबर को आयोजित होगा। फेरी परिक्रमा समिति के संरक्षक स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने इसकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
विज्ञापन

महाराज ने बताया कि यह मोक्षदायी परिक्रमा 13 नवंबर को प्रातःकाल वंश गोपाल तीर्थ से शुरू होगी। परिक्रमा अति प्राचीन तीर्थ श्री भुवनेश्वर, श्री नैमिषारण्य तीर्थ और बाबा क्षेमनाथ जी के सिद्ध स्थल से गुजरेगी। यह श्री शिव मंदिर भवानीपुर होते हुए आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

रात्रि का पड़ाव श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ पर निर्धारित है। शनिवार को प्रातः तीन बजे चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शिव की महा आरती के बाद फेरी पूर्ण होगी। सभी श्रद्धालु परिक्रमा के उपरांत पुनः वंश गोपाल तीर्थ पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परिक्रमा भगवान कल्कि के शीघ्र प्रकट होने की कामना के साथ की जाती है। स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसका फल वृंदावन, गोवर्धन, मथुरा, अयोध्या, चित्रकूट, गुजरात में गिरनार और नर्मदा की परिक्रमा के समान है। प्रथम दिवस नैमिषारण्य तीर्थ और चंद्रेश्वर तीर्थ पर रात्रि का मेला लगेगा। द्वितीय दिवस वंश गोपाल तीर्थ कल्कि धाम का मेला होगा। शाम को श्री मनोकामना तीर्थ का मेला संपन्न होगा।

000
परिक्रमा के लिए दुरूस्त की गईं व्यवस्थाएं
फेरी परिक्रमा के प्रभारी राजेश सिंघल ने बताया कि आम जनमानस और प्रशासन के सहयोग से परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई हो चुकी है। मार्ग में जगह-जगह प्रकाश की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाए हैं। पुलिस प्रशासन के सहयोग से व्यापक व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है। परिक्रमा के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिसका नियंत्रण कक्ष श्री वंश गोपाल तीर्थ पर रहेगा।
0000
पूरे तीर्थ क्षेत्र को सजाया गया
राजेश सिंघल ने बताया कि परिक्रमा प्रारंभ होने से एक दिन पूर्व रात्रि में ही श्रद्धालु श्री वंश गोपाल तीर्थ पर आने लगते हैं। उनके ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को श्री वंश गोपाल तीर्थ पर पंडाल में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 13 नवंबर को प्रातःकाल स्नान-दान के उपरांत परिक्रमा प्रारंभ हो जाएगी। श्री वंश गोपाल तीर्थ पर विशाल पंडाल लगाया गया है और पूरे तीर्थ क्षेत्र को सजाया गया है। रात्रि के पड़ाव के लिए श्री चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ पर भी विशाल पंडाल और मंच बनाया गया है।
000000
परिक्रमा समिति के पदाधिकारियों ने कीं व्यवस्थाएं
परिक्रमा की व्यवस्था की दृष्टि से समिति में कई सदस्य लगे हैं। संरक्षकों में यूसी सक्सेना, अरविंद अरोड़ा, कमल कांत तिवारी, छत्रपाल और आनंद कुमार सिंह शामिल हैं। अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख प्रदेश यादव और महामंत्री गणेश शर्मा हैं। प्रबंधक ब्लॉक प्रमुख कुलदीप चहल, कोषाध्यक्ष सुमित सर्राफ और कपिल यादव हैं। उपाध्यक्षों में अर्जुन वाल्मीकि, एडवोकेट गोपाल शर्मा, आनंद सैनी प्रधान, कृष्ण पाल यादव, अमित कुसमाकार, पंडित परशुराम पाठक और मनोज राणा हैं। सह कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा, मंत्री शोभित गुप्ता, आनंद सैनी प्रधान और विधिक सलाहकार कौशल, एडवोकेट कुलदीप यादव, सुशील मल्होत्रा आदि लोग हैं। यह सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


0000
परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह फोर्स तैनात रहेगी। यातायात और सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। निगरानी हम खुद भी करेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल होते हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी
00000
24 कोसीपरिक्रमा के लिए व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा दिया गया है। अधिकारियों को इसकी निगरानी के लिए लगाया गया है। साफ-सफाई और स्वच्छ जल की पूरी व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के शिविर भी लगेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
अंकित खंडेलवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed