फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   24 Kosi Parikrama from Vansh Gopal Teerth today, feet will move on the path of faith

Sambhal News: वंश गोपाल तीर्थ से 24 कोसीय परिक्रमा आज, आस्था की डगर पर बढ़ेंगे पांव

Tue, 05 Nov 2024 03:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
24 Kosi Parikrama from Vansh Gopal Teerth today, feet will move on the path of faith
संभल। अयोध्या, मथुरा की तरह फलदायिनी चौबीस कोसीय संभल तीर्थ परिक्रमा मंगलवार को वंश गोपाल तीर्थ से निकलेगी। दो दिवसीय परिक्रमा का रात्रि पड़ाव चंदेश्वर तीर्थ चंदायन में होगा। बुधवार को परिक्रमा वंश गोपाल तीर्थ पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी।
विज्ञापन

संभल जिले के गांव बेनीपुर स्थित श्री वंश गोपाल मंदिर से हर वर्ष की तरह इस बार भी परिक्रमा फेरी धूमधाम से निकाली जाएगी। भक्ति भावना और आस्था के आनंदमय माहौल में चौबीस कोसीय संभल तीर्थ परिक्रमा मंगलवार सुबह बेनीपुर चक स्थित श्री वंश गोपाल कल्किधाम तीर्थ परिसर से शुरू होगी। तीर्थ परिक्रमा समिति के प्रभारी राजेश सिंघल ने बताया कि इस बार परिक्रमा में करीब डेढ़ लाख से अधिक भक्त शामिल होंगे। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। ब्रज वाहन लगाए गए हैं। संबंधित क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को और पुलिस क्षेत्राधिकारी को सक्रिय रहकर परिक्रमा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि परिक्रमा फेरी में आने वाले भक्तों को कोई दिक्कत नहीं होगी। पुलिस प्रशासन उनकी सेवा में मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन

वंश गोपाल तीर्थ पर पहुंचने लगा श्रद्धालुओं का रेला
भले ही चौबीस कोसीय परिक्रमा मंगलवार भोर में शुरू होगी लेकिन सोमवार की रात्रि को ही श्रद्धालुओं का रेला पहुंचना शुरू हो गया। वंश गोपाल तीर्थ परिसर में बने पंडाल के बीच ठहरने का इंतजाम किया गया। भक्त इसी पंडाल में ठहरे। रात्रि विश्राम के साथ जलपान की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई। मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज और आमंत्रित अतिथि भक्तों को तिलक लगाकर भगवान श्री कल्कि के जयघोष के बीच सोमवार की सुबह भोर में परिक्रमा का शुभारंभ करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रेश्वर तीर्थ पर प्रवचन करेंगे आचार्य प्रमोद कृष्णम
परिक्रमा समिति के प्रभारी राजेश सिंघल ने बताया कि चंद्रेश्वर तीर्थ चंदायन में रात्रि पड़ाव के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम का प्रवचन रहेगा। वह भक्तों को भक्ति रस में डुबोएंगे। इसके अलावा अन्य गायक कलाकार भी आएंगे।

यह रहेगा परिक्रमा का रूट
भक्त वंश गोपाल तीर्थ से परिक्रमा शुरू करके माता वाली मिलक, बादल गुबंद, नाहरठेर, खानपुर खुम्मार, फिरोजपुर, क्षेमनाथ तीर्थ, चंदौसी रोड पर भवानीपुर गांव में होकर चंद्रेश्वर तीर्थ चंदायन पहुंचेंगे। यहां से अगले दिन गांव अल्लीपुर बुजुर्ग, आढ़ोल, मुजफ्फरपुर, शेरपुर, रसूलपुर, मूसापुर, गवां रोड होते हुए वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक पहुंचकर परिक्रमा संपन्न करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed