{"_id":"687d4556142ec41b800a43d0","slug":"24-hours-after-the-wedding-the-bride-disappeared-with-jewellery-and-cash-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121641-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शादी के 24 घंटे बाद ही दुल्हन जेवर व नकदी लेकर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शादी के 24 घंटे बाद ही दुल्हन जेवर व नकदी लेकर गायब
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा के मोहल्ला अशोकनगर में शादी के 24 घंटे बाद ही दुल्हन जेवर व नकदी लेकर गायब हो गई। पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अशोकनगर के रहने वाले सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने अपने छोटे भाई अरविंद की शादी के लिए फुफेरे बहनोई से कहा था। बहनोई की हल्द्वानी के मनोज और जौलीकोट नैनीताल के लकी से बात हुई। इन दोनों लोगों कहा था कि शादी कराने की जिम्म्मेदारी उनकी है। शादी के लिए 1.20 लाख रुपये देने होंगे। सारी बात तय होने के बाद 11 जुलाई को रुपये का इंतजाम कर उत्तराखंड के बाजपुर पहुंचे जहां लड़की पक्ष के लोगों से बात कराई।
पीड़ित ने बताया कि उसी समय 70 हजार रुपये मनोज और 50 हजार रुपये लकी को दे दिए। मनोज और लकी समेत लड़की राधिका, उसकी भाभी पूजा व एक अन्य व्यक्ति की मौजूदगी में शादी हुई। पीड़ित ने बताया कि शादी के बाद वह लोग दुल्हन को लेकर अशोकनगर अपने घर आ गए। लड़की राधिका 24 घंटे घर पर रही। 12 जुलाई की रात करीब 12 बजे राधिका सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, लौंग, एक जोड़ी पाजेब और 27 हजार रुपये लेकर गायब हो गई।
पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि जब लड़की के परिवार वालों से संपर्क किया तो वह गुमराह करते रहे। इन लोगों का एक संगठित गिरोह है। उसका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।