फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   24 corona positive in sambhal

संभल में पति, पत्नी, बेटी सहित 24 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
24 corona positive in sambhal
संभल। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में पति, पत्नी, बेटी सहित 24 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1576 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में संभल के महमूद खां सराय निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, उनकी 18 वर्षीय बेटी, 45 वर्षीय पत्नी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा चंदौसी की पावर हाउस कालोनी निवासी 71 वर्षीय वृद्ध, चंदौसी की आवास विकास कालोनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, पवांसा ब्लाक के गांव किसोली निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, 11 वर्षीय किशोर, असमौली ब्लाक के गांव भमोरी पाटी निवासी 27 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं चंदौसी की गणेश कालोनी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, प्रगति विहार कालोनी निवासी 35 वर्षीय युवक, कृषि विभाग के 30 वर्षीय कर्मचारी, गांव पथरा की 17 वर्षीय किशोरी, असमौली ब्लाक के गांव सैदपुर जयराम निवासी 24 वर्षीय युवक, गुन्नौर ब्लाक के गांव मैन की मंडैय्या निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, संभल के मोहल्ला बेगम सराय निवासी 23 वर्षीय युवती, पवांसा ब्लाक के गांव नासिरपुर निवासी 30 वर्षीय युवक, जुनावई ब्लाक के गांव अहरोला नवाजी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, रजपुरा निवासी 27 वर्षीय युवक, बहजोई के सादातबाड़ी निवासी 20 वर्षीय युवती, रजपुरा के गांव दुपटा कला निवासी 30 वर्षीय महिला, संभल के महमूद खां सराय निवासी 45 वर्षीय महिला, इसी मोहल्ले के 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन करने में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है।
कोरोना मीटर:
नए संक्रमित: 24
कुल संक्रमित: 1576
सक्रिय मरीज: 228
ठीक हुए मरीज: 1297
आज मौत: 0
कुल मौत: 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed