{"_id":"6907b9de29e0c220850e8cfc","slug":"2335-people-were-treated-in-health-fairs-the-highest-number-of-patients-suffering-from-skin-diseases-was-395-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128658-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्वास्थ्य मेलों में 2335 का उपचार, सबसे ज्यादा 395 त्वचा रोगी रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्वास्थ्य मेलों में 2335 का उपचार, सबसे ज्यादा 395 त्वचा रोगी रहे
विज्ञापन
संभल। जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 5 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2335 मरीजों का निशुल्क उपचार हुआ। इनमें सबसे ज्यादा 395 त्वचा रोगी रहे। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 35 डॉक्टरों और 126 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी की। 998 पुरुषों, 900 महिलाओं और 437 बच्चों का उपचार किया। बुखार के 208, त्वचा रोग के 395, दमा के 269, मधुमेह रोग के 69, नेत्र रोग के 42, उच्च रक्तचाप के 86 मरीज देखे गए। बुखार को लेकर 60 मरीजों की मलेरिया और 42 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
इसके अलावा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 156 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तथा 184 आभा आईडी बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श व सामग्री के लिए काउंटर की व्यवस्था रही। डीएम के निर्देश पर आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत 257 लोगों को तंबाकू छोड़ो परामर्श भी दिया गया। मेले का सीएमओ डॉ. तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।