{"_id":"617d99caa2f2c513c977c8cd","slug":"23-045-antyodaya-card-holders-will-get-diwali-gift-in-the-district-chandausi-news-mbd4079856185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 23,045 अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा दीपावली का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 23,045 अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा दीपावली का तोहफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। प्रदेश सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को दीपावली का तोहफा दिया है। प्रत्येक कार्डधारक को तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। जिले में करीब 23,045 कार्डधारकों को इसका लाभ मिलेगा।
संभल जिले में कुल तीन लाख 94 हजार कार्ड धारक हैं। इनमें से 23,045 अंत्योदय कार्डधारक और दो लाख 71 हजार पात्रता कार्डधारक हैं। शासन ने अंत्योदय कार्डधारकों को दीपावली के तोहफा के रूप में प्रति कार्ड तीन किलो चीनी देने का निर्णय लिया है। बाजार में चीनी करीब 42 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी का वितरण 18 रुपये प्रति किलो की दर से किया जाएगा।
वितरण के लिए संभल जनपद को करीब 69.135 मीट्रिक टन चीनी की आवश्यकता होगी। शासन से निर्देश पर पूर्ति विभाग को चीनी मिल गई है। विभाग ने राशन डीलरों को चीनी का उठान भी शुरू करा दिया है। तीन नवंबर से ही अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी वितरित की जाएगी। इसके साथ ही सभी कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गेहूं का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
दीपावली पर अंत्योदय कार्डधारकों को सस्ती दर पर चीनी दी जाएगी। तीन नवंबर से इसका वितरण किया जाएगा। डीलरों को चीनी का उठान कराया जा रहा है। इसी के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गेहूं का वितरण भी कराया जाएगा।
नरेंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, संभल