फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   2295 students left up board examinations

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 2995 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
2295 students left up board examinations
संभल। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जिले भर के 65 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2995 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी। इसमें 1794 परीक्षार्थी हाईस्कूल के व 1201 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के रहे। इस बीच कक्ष निरीक्षकों समेत सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों के कक्षों में पूरी निगरानी रही। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में भी अनाधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को पहली पारी में सुबह 8 बजे से पूर्वाह्न 11.15 बजे तक रही हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा में कुल 1794 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पंजीकृत कुल 24965 परीक्षार्थियों में से 23171 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भागीदारी की।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरी पारी में दोपहर 02 बजे से शाम 05.15 बजे तक रही इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा में कुल 1201 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पंजीकृत कुल 19273 परीक्षार्थियों में से 1872 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। वहीं परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक समेत जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी सचल दल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे और बारीकी से रोशनी के लिए बिजली व जेनरेटर, पीने के पानी व शौचालय आदि की भी व्यवस्था भी देखी। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। परीक्षा केंद्रों के मेनगेट पर दारोगा समेत हेड कांस्टेबिलों, कांस्टेबिलों, महिला कांस्टेबिलों तथा होमगार्ड आदि की तैनाती रही। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे तक कोई भी अनाधिकृत तौर पर प्रवेश नहीं कर पा रहा था। वाहनों व असलाहे आदि पर रोक रही। नकल के लिए भी परीक्षा केंद्रों व परीक्षा कक्षों में प्रवेश करते हुए केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। परीक्षा प्रारंभ होने व समाप्त होने पर परीक्षा केंद्रों के आसपास खासी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed