फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   कॉसिनों ने सड़क पर आलू व दूध फेंककर सरकार का जताया विरोध

कॉसिनों ने सड़क पर आलू व दूध फेंककर सरकार का जताया विरोध

Tue, 13 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
कॉसिनों ने सड़क पर आलू व दूध फेंककर सरकार का जताया विरोध
आलू व दूध सड़क पर फेंका, सरकार का जताया विरोध
विज्ञापन

प्रदेश व केंद्र सरकार पर लगाया किसानों का शोषण करने का आरोप
किसानों ने कर्जमाफी पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

अमर उजाला ब्यूरो
संभल।
मध्य प्रदेश की तरह संभल के किसान भी आंदोलित हो गए है। सोमवार को भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद मार्ग पर आलू व दूध फेंककर सरकार की नीतियों का विरोध जताया। साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। किसानों ने आलू क्रय केंद्रों पर आलू न खरीदे जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कर्ज माफी के लिए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने मुरादाबाद मार्ग पर दूध व आलू फेंककर सरकार का विरोध जताया। प्रदेश सचिव आशिक रजा ने कहा कि किसान आज अधिक उत्पादन करने के बाद भी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। आलू भंडारण का किराया ही आलू मूल्य के बराबर है। प्रदेश सरकार की आलू खरीद की घोषणा हवाहवाई साबित हुई है। आलू क्रय केंद्रों पर किसानों का आलू अभी तक नहीं खरीदा गया है। जिलाध्यक्ष राजपाल यादव ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियां खेत और किसान को खत्म करने पर लगी है। किसान को ऋण मुक्त करने और लाभकारी मूल्य का वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों की हत्या करने पर लगी है। आर्थिक रूप से गुलाम खेती को आजाद कराने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। बाद में आंदोलन के दौरान घायल हुए किसान शराफत हुसैन को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला महासचिव संजीव गांधी ने कहा कि 16 जून को देश भर मार्गों को जाम किया जाएगा। अमर सिंह देवल, दिलशाद हुसैन, हाजी महबूब, हाजी तालिब, लियाकत, गंगाफल, सुरेंद्र सिंह, शंकर लाल, नरेशवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, रामकिशोर, सुखराम सिंह, मोहम्मद अफजाल, पंचम सिंह, समरपाल सिंह, अशोक कुमार, मोहम्मद युसूफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed