फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   21 new corona positive in sambhal

एसपी आफिस के स्टाफ सहित 21 नए कोरोना संक्रमित मिले, संख्या बढ़कर हुई 1042

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
21 new corona positive in sambhal
चंदौसी। कोरोना की जांच रिपोर्ट में मंगलवार को 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1042 हो गई है। जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की लैब में रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई। संभल के मोहल्ला महमूद खां सराय निवासी 30 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। संभल की महमूद खां सराय निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, 75 वर्षीय उनके पिता, इसी मोहल्ले की 68 वर्षीय वृद्धा रैपिड एंटीजन किट की जांच में कोरोना संक्रमित मिली है। मोहल्ला महमूद सराय के 14 अन्य लोगों की रैपिड एंटीजन किट की जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। रैपिड एंटीजन किट की जांच में बहजोई के एक व्यक्ति और चंदौसी शहर के चार लोग कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी जांच में
स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमित को आईसोलेशन करने में लगी है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आए परिजन एवं अन्य पड़ोसियों को चिह्नित किया जा रहा है। मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर, एएनएम स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ परिजनों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर:
नए संक्रमित: 21
कुल संक्रमित: 1042
सक्रिय मरीज: 130
ठीक हुए मरीज: 871
आज मौत: 0
कुल मौत: 20
जनपद न्यायालय हॉट स्पॉट में सील, वादकारी, अधिवक्ताओं का प्रवेश बंद
चंदौसी जनपद न्यायधीश अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते जिला न्यायालय परिसर हॉट स्पॉट क्षेत्र में आ गया और उसे सील करा दिया गया है। इस दौरान न्यायालय परिसर में वादाधिकारियों, अधिवक्ताओं का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके बावजूद न्यायालय वीडियो कॉल के माध्यम से न्यायिक कार्य संपादित करेंगे। कंटेनमेंट जोन की अवधि 12 अगस्त तक रहेगी। तब तक न्यायालय वीडियो कॉल के माध्यम से लंबित एवं नवीन जमानत प्रार्थना पत्र, लंबित एवं नवीन अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र, आवश्यक प्रकृति के प्रकीर्ण फौजदारी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, आवश्यक प्रकृति के सिविल प्रार्थना पत्र का निस्तारण , विचाराधीन बंदियों के रिमांड, न्यायिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed