फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मजदूरी मांगने पर भट्ठा मजदूरों से मारपीट, पुलिस पहुंची. मजदूरों मुक्त कराया

मजदूरी मांगने पर भट्ठा मजदूरों से मारपीट, पुलिस पहुंची. मजदूरों मुक्त कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर भट्ठा मजदूरों से मारपीट,  पुलिस पहुंची. मजदूरों मुक्त कराया
संभल। तहसील के गांव मुजफ्फ रपुर में ईंट भट्ठा पर मजदूरों को बंधक बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मजदूरों ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। बंधक बनाने की सूचना पर हरकत में आए प्रशासन ने कार्रवाई के आदेश दिए। मौके पर पहुंची हयातनगर पुलिस ने मजदूरों को बंधन मुक्त कराया और उनके गांव भेजा है। मजदूरों ने एक महीने से बंधक बनाए रखने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल करने की मांग कर रही है। बुधवार को हयानगर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा से मजदूरों ने उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव को बंधक बनाए जाने की सूचना दी। उप जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए हयातनगर पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस सात परिवारों के बीस लोगों को भट्ठे से थाने ले आई। मुजफ्फरनगर के कांधला निवासी मोहम्मद वसीम ने बताया कि एक महीने पहले शामली निवासी ठेकेदार इंतेजार भट्ठे पर मजदूरी के लिए लाया था। ठेकेदार भट्ठे पर छोड़कर चला गया। मालिक से खर्च को रुपयेेे मांग तो वह गाली गलौज कर मारपीट करता था। रविवार को भट्ठा मालिक ने दर्जन भर लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस आश्वासन देकर लौट गई, लेकिन भट्ठे से साथ लेकर नहीं गई। मंगलवार रात को भट्ठा मालिक ने फिर से मारपीट की और धमकाने के लिए फायरिंग भी की गई। इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी लेकिन कोई मदद नहीं हुई। बुधवार को सुबह छह बजे उप जिलाधिकारी को सूचना दी तब थाने से पुलिस पहुंची और साथ लेकर आई। हयातनगर पुलिस ने सभी मजदूरों को उनके गांव भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल करने की बात कह रही है। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन गिरि ने बताया कि मजदूरों को उनके गांव भेज दिया गया है। भट्ठा मालिक की ओर से ठेकेदार के खिलाफ तहरीर ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed