फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   200 batteries and laptops stolen by masking up in shop

Sambhal News: दुकान में नकब लगाकर 200 बैटरी व लैपटॉप चोरी

Sat, 11 Nov 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 11 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
200 batteries and laptops stolen by masking up in shop
चंदौसी (संभल)। मालगोदाम रोड पर सीबा बैटरी की दुकान से चोरों ने नकब लगाकर कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

चंदौसी के गोलागंज निवासी मोहम्मद इरफान ने बताया कि मालगोदाम रोड पर उनकी बैटरी की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंद करके घर चले गए। शुक्रवार की सुबह उन्होंने दुकान खोली ताे अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान फैला पड़ा था। दुकान में रखी छोटी बड़ी 200 बैटरी, लैपटॉप आदि सामान गायब था। चोरों ने दुकान के पीछे रेलवे ट्रेक की ओर से नकब लगाया था। यहां से ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। कोतवाली पुलिस भी इसी बीच मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुकान स्वामी से घटना के बारे में जानकारी ली। दुकान के आसपास जांच पड़ताल की। पीड़ित दुकान स्वामी ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। दुकान स्वामी ने बताया कि चोर करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन


----------------------
सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए चोर
जिस दुकान में चोरों ने नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसमें सीसीटीवी कैमरे लगे थे। घटना से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के तार काटने के साथ ही कैमरे घुमाकर ऊपर की तरफ मोड़ दिया था। इतना ही नहीं पकड़ने जाने के डर से चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed