{"_id":"5f06165a8ebc3e637646f5fe","slug":"20-new-corona-positive-in-sambhl-sambhal-news-mbd355183286","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को देर रात तक कोरोना संक्रमण के 20 मरीज सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 436 हो गई। इन मरीजों में तीन लोग वह हैं जिनकी रैंडम सैंपलिंग हुई थी। जबकि दो लोग संक्रमित एएनएम के संपर्क में रहने से बीमार हुए हैं। यह सभी पांच मरीज गुन्नौर तहसील के कस्बा गवां निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल में जुट गई है। जिससे उन लोगों को भी क्वारंटीन कर जांच के लिए नमूना लिया जा सके।
नए मरीजों में गुन्नौर के कस्बा गवां निवासी 16 वर्षीय किशोरी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह किशोरी एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सहायक के रूप में काम करती थी। रैंडम सैंपलिंग में संक्रमित पाई गई है। 25 वर्षीय किराना व्यापारी में संक्रमण पाया गया है। इनकी भी रैंडम सैंपलिंग हुई थी। 20 वर्षीय युवक में संक्रमण पाया गया है। इस युवक के पिता चालक हैं। रैंडम सैंपलिग के दौरान संक्रमण पाया गया है। वहीं संक्रमित एएनएम के संपर्क में आने से एक 20 वर्षीय युवती व 48 वर्षीय महिला संक्रमित पाए गए हैं। वहीं देर रात एक हिन्दू संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई। संभल में संक्रमित मरीज बढ़ने के साथ ही संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।