{"_id":"5c6f0123bdec2273903329b9","slug":"191550778659-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाएं देश के प्रति समर्पित रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाएं देश के प्रति समर्पित रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मॉडल पब्लिक एजूकेशन कालेज के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन समारोह पूर्वक किया गया। स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. एसबीएन श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शीतल व रेशू ने स्वागत गीत, नेहा, कोमल व सीमा गौड़ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रवि, काजल, गुड्डू और नाजिम ने ग्रुप डांस पेश किया। अरुण, आशीष, सचिन, अभिनव, विष्णु, राजीव ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो देशों के सैनिकों की दोस्ती को दर्शाते हुए सरहदों को न बांटो नामक नाटक प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि व रासेयो के कोआर्डिनेटर सोमपाल सिंह ने स्वयंसेवकों व सेविकाओं को देश के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के सचिव डा. अशोक यादव ने सोमपाल सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. शालिनी अग्रवाल और ज्ञान सिंह ने समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिविर में डा. अमिता सिंह, सुमित कुमार, भावना सक्सेना, गुफरान असद, वैभव कौशल, निशांत कुमार, डा. नितिन कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन मधु राठौर ने किया।